बहू के संपर्क में आने से सास भी हुई कोरोना संक्रमित, शहर में पॉजिटव लोगों की संख्या बढ़कर हुई 31

 शहर में बुधवार सुबह एक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। गिरधर मंदिर सिनेमा हाल क्षेत्र में रहने वाली इस महिला की बहू मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई थी। उसके संपर्क में आने से सास भी संक्रमित हो गई। इसे मिलाकर शहर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। 



जोधपुर में मंगलवार को एक साथ 9 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। उदय मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को मिले पॉजिटिव लोगों के संपर्कों की जांच की गई तो गिरधर मंदिर सिनेमा हाल क्षेत्र में एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी। महिला के परिजनों की जांच में आज इसकी सास भी पॉजिटिव पाई गई। दोनों का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 



शहर में अब 31 कोरोना संक्रमित
जोधपुर शहर में अब तक 14 महिलाओं सहित कुल 31 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से तीन तुर्की से और तीन इंग्लैंड से लौटे है। जबकि मुंबई से जोधपुर तक की ट्रेन यात्रा के दौरान तुर्की से लौटने वाले पति-पत्नी के संपर्क में आने से एक युवती संक्रमित हो गई। वहीं बुधवार को मसूरिया क्षेत्र का एक 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाए गए थे। गुरुवार को दो महिलाएं संक्रमित पाई गई थी। और शनिवार को एक साथ सात नए पीड़ित मिल गए। रविवार को तीन और सोमवार सुबह एक नया मरीज सामने आया। इसके बाद मंगलवार को एक साथ 9 नए मरीज सामने आ जाने से कुल संख्या 30 तक जा पहुंची थी। आज एक महिला के पॉजिटिव होने के साथ ये संख्या 31 हो गई। 



7 जने हो चुके है ठीक
शहर में सबसे पहल करोना पॉजिटिव पाए गए हिमांशु व उसके चाचा-चाची के अलावा लंदन से लौटे दो दोस्त मयंक व चंद्रभान भी पूरी तरह से ठीक हो चुके है। इनके दोनों रिपीट सैंपल निगेटिव आए है। इन्हें शीघ्र ही अस्पताल से छुट्‌टी देकर घर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा मसूरिया पहाड़ी क्षेत्र में पॉजिटिव पाए गए 65 वर्षीय भंवरलाल भी पूरी तरह से ठीक हो चुके है। 



हॉट स्पॉट बनने लगा पोकरण
जोधपुर संभाग में पोकरण कोरोना का हॉट स्पॉट बन रहा है। पोकरण में रविवार रात डिस्कॉम के एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद मंगलवार को एक साथ 13 नए मरीज आने से वहां प्रशासन की दिक्कतें बढ़ गई। पोकरण में मिला पहला मरीज कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में आए तबलीगी जमात के लोगों के साथ घूमा था। उनके संपर्क में आने से वह संक्रमित हो गया। इसके बाद प्रशासन ने पोकरण में कर्फ्यू लगा व्यापक स्तर पर जांच अभियान शुरू किया था। पहले व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन कर उनके सैंपल जोधपुर भेजे गए। आज इनमें से 13 नए मरीज सामने आ गए।  


Popular posts
लड़का बेंगलुरु में उसके पैरेंट्स दिल्ली में, लड़की और उसका परिवार जोधपुर में, तय मुहूर्त पर वीडियो कॉल के माध्यम से हुई सगाई
आज 9 पॉजिटिव मिले, फिर भी सख्ती उतनी नहीं, भीलवाड़ा जैसी सख्ती से ही टूटेगी संक्रमण की चेन
कोरोना वारियर्स कपल; हर दिन 15 घंटे से ज्यादा मरीजों की देखभाल फिर परिवार की जिम्मेदारी...इसी जज्बे से हम जीतेंगे
Image
एम्स जोधपुर में बायो सेफ्टी लैब विकसित करने की राह आसान, हाईकोर्ट ने वर्कऑर्डर जारी करने से रोक हटाई, इससे कोरोना सैंपल की जांच 6 गुना बढ़ जाएगी
Image